सूतजी कहने लगे – हे मुनियों, मैने तुमको श्री विश्वकर्मा जी के अद्भुत चरितामृत का पान कराया है। अब आगे जगत को विस्मय करने वाले चरित का वर्णन करता हूँ। जगत् में धर्म के व्यवहार से चलने वाले, सतोंषी कोई स्थकार और उसकी पत्नी वाराणसी पुरी में रहतें थे। अपने कर्म में कुशल, बुद्धिमान वह स्थकार बडां व्याकुल हुआ। अपने पर्याप्त निर्वाह के योग्य वृत्ति की खोज में दिन रात लगा रहता था। इस प्रकार लालच में पडा और सतत प्रयत्न करने के बाद भी कठिनाई से भोजन और आच्छादन ही प्राप्त कर सकता था।
उस स्थकार की स्त्री पुत्र न होने के कारण नित्य सोच करती रहती थी, कि मालूम नहीं बुढापे मे कैसे निर्वाह होगा। इस प्रकार चिंतातुर वह स्त्री की इच्छा से मन्दिरों में महन्तों के पास व्याकुल होकर मन्त्र तन्त्रादि से पुत्र के अर्थ घूमने लगीं। दाढी मूंछ जिनके मुख पर बढ रही है, ऐसे ऐसे आडम्बरी म्लेच्छों (फक्कडों) के निकट भी वह दिन रात दौडती फिरती थी, परन्तु उसकी कामना कहीं भी सिद्ध नही होती थी। काश, कुश, यमुना की बालू में जल के भ्रम से दौडती मृगी की तरह उसकी दशा हो रही थी।
कोई कोई ठग मयूरपिच्छों की बनी हुई मोरछल के झाडे से उसको बहकाता था और कौई भोजप्रत्र पर जंतर लिख कर उसको भुलावा देता था। कोई कोई धूर्त उसको कहता था कि मेरी देह में अमुक देवता आता है, वह प्रसन्न हो तेरे लिऐ वर प्रदान करेगा। यह कहकर श्वेत भस्म देकर घर भेज देता था। इस प्रकार शोच्य दशा को प्राप्त हुए नें दोंनो स्त्री पुरूष बडें दुःखी थे। उनको दुःखी देखकर एक पडोंसी ब्राह्मण बोला - हे रथकार, तू क्यों इधर उधर भटकता फिरता है, मेरी बुद्धि में तू सब तरह से मूर्ख प्रतीत होता है। तू वृथा ही शिखा और यज्ञोपवीत को धारण करता है, और तेरी भार्या भी बिल्कुल मूर्ख है। इसमें कोई सदेंह नहीं। इन मिथ्या उपायों से सतांन उत्पन्न नहीं हुआ करती है और न धन मिलता है, और न कुछ भी सुख प्राप्त होता है। यह तो व्यर्थ की भाग दौड है। वे मनुष्य अज्ञानी है, जो इस प्रकार के व्यर्थ उद्योगों से अपने मनोरथ सिद्ध करना चाहतें है। कहीं व्यर्थ उद्योग करने पर भी मनोगथ सिद्ध हुए है।
इन मनुष्यों से अधिक वे मूर्ख है, जो म्लेच्छों की फूकं की अग्नि ज्वाला से अपनी संतान का जीवन होना समझते है। म्लेच्छों की फूकं से दग्ध हुए कुमाता के पुत्रों की फिर धर्मशास्त्र के अमुकूल उत्तम बुद्धि उत्पन्न नहीं हो सकती है। इसलिए तू सब वृथा के उपायों कों छोड दे और केवल दयालु श्री विश्वकर्मा की शरण को प्राप्त हो। हे श्रेष्ठ पुरूष, विश्वकर्मा की कृपा से तेरी अवश्य सिद्धी होगी। समस्त दुःखों कें नाश करने में श्री विश्वकर्मा के अतिरिक्त अन्य कोई भी समर्थ नहीं है।
कर्मों के फलदान देने में वह विश्वकर्मा परमेश्वर स्वतन्त्र है और आगे पीछे करके कर्मो के फल देते रहते है। यदि तेरी यह दुर्दशा अपने बुरे कर्मो के फल से हो रही है तो, वह विश्वकर्मा रूप ईश्वर अन्य योनियों में भी फल दे सकता है, क्योकिं वह सर्व शक्तिमान है। ईश्वर कर्मो के फलस्वरूप सुख दुःख देता है और इस सुख और दुःख के साधन उसके पास बहुत है। उसके पाप केवल दुःख देने के लिए निर्धन या निस्संतान बना देता ही साधन है। इसलिए तू सब कामों को छोंडकर अमावस्या को व्रत कर और जितेन्द्रिय रह कर भक्ति से विश्वकर्मा भगवान का श्रवण किया कर। जितना हो सके उतना दान, अध्ययन परोपकार के कार्य आदि करता रह। इस प्रकार ब्राह्मण के वचनों को सुन कर उस स्थकार के लोचन खुल गए। उस परोपकारी ब्राह्मण के चरणों को देर तक स्पर्श करके वह रथकर श्री विश्वकर्मा जी का ध्यान करता हुआ अपने घर को चला गया।
उस दिन से लेकर वह धर्मात्मा, रथकार श्री विश्वकर्मा जी के चरण कमलों की शक्ति मे लीन रहने लगा। उस रथकार की उत्तम स्त्री भी सब मिथ्या उपायों को छोडकर श्री विश्वकर्मा के उत्तम गुणों में भक्ति करने लगी। अमावस्या के दिन इस दिव्य व्रत के प्रमाण से वह दम्पत्ती धन और पुत्रों से युक्त हुई। उस रथकार का एक दिन भी बिना वृत्ति के नहीं जाता था। उसका पुत्र बडां सुशील गुणवान विद्वान और अपने माता-पिता की सुश्रूषा करने वाला हुआ। इस प्रकार सब देंवो से अतिशायी श्री विश्वकर्मा के प्रभाव से यह गृहस्थ सुख भोगने लगा। इसी प्रकार जो मनुष्य भक्तियुक्त चित से श्री विश्वकर्मा का ध्यान करते हैं वे इस लोक में पुत्र पौत्रादि से युक्त होकर सुखी होते है।
No comments:
Post a Comment
आपके सुझाव