ईश्वर एक हैं- - श्री विश्वकर्मा वंश सुथार दर्पण



D
श्री विश्वकर्मा वंश सुथार दर्पण के वेब पोर्टल मे आपका स्वागत हैं

Monday, 17 October 2016

ईश्वर एक हैं-

    यह कहने की बात नहीं, सब जानते हैं कि ईश्वर एक है। परन्तु ईश्वर को किस नाम से जाना जाता है यह बताना जरूरी है। पूरे विश्व में कई धर्मों व सम्प्रदायों के लोग रहते हैं। सभी धर्मों के लोगों के अपने देवी-देवता भी हैं। इन्हीं देवी-देवताओं के बीच एक ऐसे भी देवता हैं जिनको सभी धर्मों व सम्प्रदायों के लोग मानते हैं। ऐसे देवता को ‘‘विश्वकर्मा’’ के नाम से जाना जाता है।
    भगवान विश्वकर्मा ने जल-थल-नभ में सभी प्रकार का निर्माण किया है। धरती पर जो कुछ भी है वह भगवान विश्वकर्मा की देन है। कुल मिलाकर यदि यह कहा जाय कि विश्व में सिर्फ एक ही देवता है जिसका नाम ‘‘विश्वकर्मा’’ है, कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। ‘विश्व रूपेण विश्वकर्मा’ यानी विश्वकर्मा में ही पूरा विश्व समाया है।
    आज हम सभी जो अपने को विश्वकर्मावंशज मानते हैं उनमें भी अधिकांश लोग ऐसे हैं जो अपने ‘‘भगवान विश्वकर्मा’’ को छोड़कर विभिन्न सम्प्रदायों में विचरण करते हैं। जिस दिन ‘विश्वकर्मा पूजा’ होती है बस उसी दिन उनका गुणगान कर पूरे वर्ष दूसरे सम्प्रदाय की बात करते रहेंगे। यही कारण है कि ‘भगवान विश्वकर्मा’ को आज तक ‘‘सर्वमान्य देवता’’ के रूप में प्रतिष्ठापित नहीं किया जा सका। जब हम ही अपने देवता को ‘‘देवता’’ के रूप में नहीं मानते या नहीं पूजते तो दूसरे लोग क्यों मानेंगे। अब तो जमाना ‘मार्केटिंग’ का है। नये-नये सम्प्रदाय उभरकर सामने आ रहे हैं। सम्प्रदायों का बाजारीकरण हो रहा है। किस सम्प्रदाय के पास कितना सुन्दर मन्दिर है, कितनी अच्छी व्यवस्था है यह देखकर उसके प्रति आस्था पैदा हो रही है। हम भी उस चकाचैंध में पड़ जाते हैं। ‘‘भगवान विश्वकर्मा’’ जिन्होंने सब कुछ बनाया उनको अपने ही लोगों द्वारा मात्र एक दिन याद करने की औपचारिकता निभाई जा रही है। इससे इतर एक मनुष्य जिसने एक अलग सम्प्रदाय बनाया और बाजार में उतर आया उसको भगवान माना जा रहा है, यह विडम्बना नहीं तो और क्या है?
    विश्वकर्मावंश के सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वह भगवान विश्वकर्मा को ही ईश्वर के रूप में मानें। उनके अलावा चराचर जगत में कोई देवता नहीं है। मन में यह ठान लें कि ईश्वर एक है जिसे ‘‘भगवान विश्वकर्मा’’ के नाम से जाना जाता है।

No comments:

Post a Comment

आपके सुझाव

Post Top Ad